इसमें एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम गहलोत और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए नियुक्त प्रभारी आर.सी. खोटिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा शामिल होंगे।
इसके साथ ही सभी जिलों के समन्वयक और इससे जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों को बनाया जिला समन्वयक:
देश में हाथ से हाथ जोड़ो को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के सभी जिलों के गांव व ब्लॉकों में स्थानीय प्रमुख कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजनों को जिला समन्वयक नियुक्त किया है।
समन्वयकों में अधिकतर आयोग और बोर्ड अध्यक्षों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है।
सभी 33 जिलों में समन्यवयकों की नियुक्ति कर दी गई है।
जिला समन्वयक अपने से संबंधित जिले के ब्लॉक अध्यक्षों से बात कर पूरा रोडमेप तैयार कर उसकी जानकारी पीसीसी को देंगे।
88 ब्लॉक अध्यक्षों की और हुई नियुक्ति:
कांग्रेस में खाली पड़े संगठन के पदों को भरना शुरू कर दिया है।
दो दिन बाद कांग्रेस ने 88 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियों की एक और सूची जारी की है।
दो दिन पहले 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी।
दो दिन में 188 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं।
कांग्रेस में कुल 400 ब्लॉक हैं, अब भी 212 ब्लॉक बिना अध्यक्षों के हैं।
जिन पर नियुक्तियां बाकी हैं।अब तक हुई ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में विधायकों की राय को अहमियत दी गई है।